उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई, पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई, पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया


जयपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल परिसरों और ट्रेनों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से स्वच्छता को एक निरंतर मिशन के रूप लिया गया है। दाे अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया जिसका समापन आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस के अंतर्गत स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया। अभियान में रेलकर्मियो ने स्वच्छता को अपने दैनिक कार्य एवं जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों, कारखानों, स्टेशनों, कार्यालयो, रेलवे कॉलोनियों एवं रेल परिसरों में प्रतिदिन अलग-अलग थीम “स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता”, स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों एवं Garbage Vulnerable Points का रूपांतरण, “स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ पब्लिक”, जन भागीदारी Garbage Vulnerable Points 2026 कचरे का पृथक्करण, कम्पोस्टिंग तथा Say No to Plastics “स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता” एवं पोस्ट-इवेंट क्लीनलिनेस, “क्लीन टूरिस्ट एवं हेरिटेज रेलवे साइट्स”, “स्वच्छता से समृद्धि”, “सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर”, तथा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” आधारित जागरूकता कार्यक्रमों से स्वच्छता का संदेश प्रदान किया गया।

‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान सभी रेलकर्मियों, यात्रियों एवं आमजन से मिले सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से रेल परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने में सफलता मिली। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया।

महाप्रबंधक पंकज शर्मा, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में पंकज शर्मा, महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया। स्वच्छता पखवाडे में गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्टेशन, बेस किचन, पेन्ट्री और वेन्टिग एरिया की डीप क्लीनिंग की जाएंगी। साथ ही रेलवे ट्रेक की सफाई, गैर जरूरी पोस्टर-बैनर और गुटका के दाग हटाने के कार्य भी किए जाएंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है तथा यात्रियो तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को वर्ष पर्यन्त जारी रखकर रेल परिसरों और ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story