अजमेर मंडल ने समयपालन में 100 प्रतिशत प्रदर्शन कर भारतीय रेल में प्रथम स्थान बरकरार रखा

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर मंडल ने समयपालन में 100 प्रतिशत प्रदर्शन कर भारतीय रेल में प्रथम स्थान बरकरार रखा


अजमेर, 17 नवम्बर(हि.सं.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने यात्री सुविधाओं और समयबद्ध रेल संचालन की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल की है। 16 नवंबर 2026 को अजमेर मंडल ने 100 प्रतिशत समयपालन (पंक्चुअलिटी) का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इस दिन मंडल की कोई भी ट्रेन विलंबित (पंक्चुअलिटी लॉस) नहीं हुई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार 16 नवंबर 2026 को मेल,एक्सप्रेस ट्रेनें तथा यात्री (पैसेंजर) ट्रेनें का 100 प्रतिशत समयपालन रहा इसके साथ ही, अप्रैल 2026 से 16 नवंबर 2026 तक की अवधि में 98.20 प्रतिशत समग्र समयपालन (ओवरऑल पंक्चुअलिटी) के साथ अजमेर मंडल पूरे भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर काबिज है।

उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने कहा की यह शानदार उपलब्धि मंडल के सभी विभागों के आपसी समन्वय, रेल कर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और बेहतरीन टीमवर्क का परिणाम है। अजमेर मंडल भविष्य में भी यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित और सुगम रेल सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778840 Articles

Share this story