जेएनवीयू में नकल प्रकरणों की सुनवाई 12 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now
जेएनवीयू में नकल प्रकरणों की सुनवाई 12 अक्टूबर को


जोधपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की वर्ष 2026 की परीक्षाओं में नकल प्रकरणों के कारण जिन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं, उनकी सुनवाई के लिए गठित समितियों की बैठक 12 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे से विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय स्थित बृहस्पति भवन में आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संबंधित विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित किए जा रहे हैं। यदि डाक विलंब अथवा अन्य किसी कारणवश किसी विद्यार्थी को नोटिस प्राप्त नहीं होता है, तो वह 10 अक्टूबर तक कार्यालय समय में विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है या निर्धारित सुनवाई बैठक के समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते है।

साथ ही संबंधित सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर सुनवाई समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सुनवाई में विधि संकाय, बीए बीएड, बीएससी बीएड, बीएड अंतिम वर्ष, विज्ञान संकाय की समस्त कक्षाएं (यूजी-पीजी) (वार्षिक एवं एनईपी-2020), वाणिज्य संकाय की समस्त कक्षाएं (वार्षिक एवं एनईपी-2020), एम.ए. सेमेस्टर की समस्त कक्षाएं (एनईपी-2020) तथा कला संकाय की समस्त कक्षाओं (वार्षिक एवं एनईपी-2020) के नकल प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story