पेपर लीक, युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
पेपर लीक, युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन


बीकानेर, 25 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रानीबाजार देहात कांग्रेस कार्यालय से अंबेडकर सर्किल तक पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंबेडकर सर्किल पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बार-बार हो रहे पेपर लीक ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी तय करने के बजाय अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पीसीसी महासचिव डॉ. राजेन्द्र मूण्ड आदि ने भी सम्बोधित करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता से माफी मांगें।

इस अवसर पर यूथ अध्यक्ष भंवर कूकणा, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार, ओ.बीसी. शहर जिलाध्यक्ष उमा सुथार, डॉ. प्रीति मेघवाल, आनन्दसिंह सोढ़ा, मदन चौहान, गिरधारी कूकणा, आकाश लोहिया, रामनिवास चौधरी, विजयपाल सारण, रामजस कस्वां, राधे, मूगल, रणजीत सिंह, राजेश जाजड़ा, सोनू जोशी, महेन्द्र, जगदीश सारण, चरणजीत गोदारा, रामप्रताप सारण, सुखराम बिश्नोई, किशन, मुनीराम, अर्जुन सियाग, बृजलाल गोदारा, पूनमचन्द भाम्भू, राजेन्द्र बापेऊ, याकूब अलि कल्लर, पन्नालाल नायक, सतपाल कुमावत, श्रवणकुमार रामावत, कामेश्वर प्रताप सिंह, संजय गोयल, हंसराज बिश्नोई, रमजान रंगरेज, जितेन्द्र कस्वां, धनसुख आर्चाय, भीखाराम मेघवाल, सोहन मेघवाल सहित अनेक एनएसयूआई, यूवा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story