एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की शिष्टाचार भेंट


जयपुर/नई दिल्ली, 23 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने 28 फरवरी को आयोजित होने वाले पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण भी दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि एक साधारण गरीब परिवार से आने वाले कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए सौंपा गया यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन की गौरवशाली विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने इसे देश के युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने, छात्रहित एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला अवसर बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर देश के युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में सतत प्रयास किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story