एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ 28 फरवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

WhatsApp Channel Join Now
एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ 28 फरवरी को करेंगे पदभार ग्रहण


जयपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ 28 फरवरी 2026 को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर भव्य पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन एनएसयूआई के राष्ट्रीय कार्यालय रायसीना रोड नई दिल्ली में किया जाएगा।

समारोह में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा देशभर से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। विशेष रूप से राजस्थान सहित अनेक राज्यों के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story