एसआई भर्ती परीक्षा में रिजर्व ड्यूटी से गायब चार शिक्षकों को नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
एसआई भर्ती परीक्षा में रिजर्व ड्यूटी से गायब चार शिक्षकों को नोटिस


जोधपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा में रिजर्व वीक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय लूणी के अधीन राबाउमावि गुड़ा विश्नोइयान के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मुकन सिंह, राउप्रावि सिंघासनी की शारीरिक शिक्षिका कौशल्या बिश्नोई, राउमावि नंदवान के वरिष्ठ शिक्षक सुकनराज गहलोत तथा राउप्रावि रामनगर झालामंड की लेवल-प्रथम शिक्षिका नीलम कुमारी की ड्यूटी डीईओ कार्यालय में रिजर्व वीक्षक के रूप में लगाई गई थी। चारों शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित रहे, जिसकी जानकारी विभाग को भी नहीं दी गई। इस पर सीडीईओ ने नोटिस जारी कर 9 अप्रैल तक जवाब तलब किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story