रामदेवरा मेले के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे करेगा 04 जोडी रेलसेवाओं का संचालन
जयपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी-रामदेवरा-भगत की कोठी 03 जोडी एवं श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04861, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 25.09.26 तक (29 ट्रिप) भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04862, रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 25.09.26 तक (29 ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।
गाडी संख्या 04863, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 11.09.26 से 25.09.26 तक (15 ट्रिप) भगत की कोठी से 06.15 बजे रवाना होकर 10.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04864, रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.09.26 से 25.09.26 तक (15 ट्रिप) रामदेवरा से 11.00 बजे रवाना होकर 15.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
गाडी संख्या 04865, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.09.26 से 25.09.26 तक (15 ट्रिप) भगत की कोठी से 16.00 बजे रवाना होकर 21.20 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04866, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.09.26 से 25.09.26 तक (15 ट्रिप) रामदेवरा से 22.00 बजे रवाना होकर रात्रि 02.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होगे।
गाडी संख्या 04741, श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.09.26 से 26.09.26 तक (15 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 10.15 बजे रवाना होकर 19.50 बजे पोकरण पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04742, पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.09.26 से 26.09.26 तक (15 ट्रिप) पोकरण से 20.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.50 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरी सिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूनकरनसर, धीरेरा,
लालगढ, कोलायत, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

