जोधपुर में 30 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं
जोधपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। जोधपुर शहर में अब बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आज भी मौसम साफ बना रहा। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है।
शहर में मंगलवार को गर्मी का असर देखने को मिला। दिन में धूप खिली जिससे उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं जताई है।
हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। तीस अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में एक जून से सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 229.6 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन के सामान्य से 40.4 फीसदी कम है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

