जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

WhatsApp Channel Join Now
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन


जोधपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व शिक्षकों को सात माह से पेंशन नहीं मिली है। पेंशन भुगतान की मांग को लेकर उनका धरना लगातार एक माह से जारी है। इस कड़ी में आज उन्होंने हैड ऑफिस में कुलपति को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया।

पेंशन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. रामनिवास शर्मा ने कहा कि दीपावली नजदीक है, लेकिन सात माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बकाया पेंशन के भुगतान और समस्या के स्थायी समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स के लिए दैनिक खर्च के साथ दवाइयों का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story