जोधपुर के निकेश ने लन्दन शतरंज जार्जिया कप में जीता गोल्ड कप

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर के निकेश ने लन्दन शतरंज जार्जिया कप में जीता गोल्ड कप


जोधपुर, 27 जून (हि.स.)। जोधपुर एवं बीकानेर निवासी निकेश शिवम आचार्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जॉर्जिया के बातुमी में आयोजित एफआईडीई विश्व कप शतरंज पज़ल सॉल्विंग प्रतियोगिता में अंडर-8 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निकेश ने अपने आयु वर्ग में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें आयोजकों द्वारा डिप्लोमा प्रथम स्थान प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। निकेश शिवम आचार्य की माताजी स्नेहा जोधपुर की है जबकि उसके पिताजी नरेन शंकर आचार्य बीकानेर के निवासी हैं और कई वर्षों से लंदन में रह रहे हैं।

निकेश शिवम ने मात्र तीन वर्ष की आयु में शतरंज खेलना शुरू किया ओर पिछले 3 वर्षों से लगातार अपनी आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। जोधपुर निवासी निकेश के नाना नानी अरुणा अंजू व शिवदत्त पुरोहित ने बताया कि यह प्रतियोगिता मुख्य प्रतियोगिता के साथ आयोजित एक अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय शतरंज पज़ल सॉल्विंग स्पर्धा थी, जिसमें निकेश शिवम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के अभी दो और राउंड शेष हैं, जिनके बाद अंतिम समग्र परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story