सात शहराें में 10-11 काे आंधी-बारिश संभव

WhatsApp Channel Join Now
सात शहराें में 10-11 काे आंधी-बारिश संभव


जयपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.। राजस्थान के सात जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट है। 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। गुरुवार रात 9 शहराें का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे रहा। वहीं कई शहरों में रात का तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई।

शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर एरिया में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। नागौर, टोंक, सिरोही में रात में ठंडक रही। हालांकि, दिन में अब भी तेज गर्मी है।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू व आसपास के जिलों में 10-11 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं (30-40 किलाेमीटर प्रतिघंटा) के साथ कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story