जयपुर से बीकानेर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा का नया समर शेड्यूल जारी

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर से बीकानेर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा का नया समर शेड्यूल जारी


बीकानेर, 20 मार्च (हि.स.)। जयपुर से बीकानेर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह उड़ान एलायंस एयर द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस फ्लाइट सेवा को शुरू कराने और नियमित संचालन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। इस सेवा से बीकानेर और जयपुर के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। जारी शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट का समय प्रत्येक शुक्रवार को जयपुर से बीकानेर के लिए फ्लाइट संख्या 91833 दाेपहर 3:20 बजे रवाना हाेकर साढ़े चार बजे बीकानेर पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट संख्या 9I834 बीकानेर से जयपुर के लिए शाम 4:55 बजे रवाना हाेकर शाम 6:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह सेवा एटीआर-42 विमान से संचालित होगी और 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। नए शेड्यूल से जयपुर, बीकानेर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story