डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में सीने में गोली मारकर भतीजे की हत्या

डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में सीने में गोली मारकर भतीजे की हत्या
WhatsApp Channel Join Now
डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में सीने में गोली मारकर भतीजे की हत्या


श्रीगंगानगर, 2 अप्रैल (हि.स.)। अनूपगढ़ जिले के श्रीबिजयनगर में 33 जीबी गांव में मंगलवार को आपसी कहासुनी के बाद चाचा ने भतीजे की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गांव 33 जीबी का गुरदेव सिंह (45) का अपने चाचा लड्डू बाबा (60) से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह गुरदेव सिंह अपने चाचा के साथ इसी मुद्दे पर बात कर रहा था। इसी दौरान लड्डू बाबा तैश में आ गया और उसने अपने भतीजे गुरदेव पर गोली चला दी। गोली गुरदेव सिंह के सीने में लगी। आसपास के लोग उसे श्रीबिजयनगर के सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही गुरदेव सिंह के परिजन मौके पर जुटने लगे। सीएचसी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची श्रीबिजयनगर थाना पुलिस ने शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। एसएचओ गोविंद बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। गुरदेव सिंह गांव 33 जीबी में ही खेती करता था। आरोपी लड्डू बाबा एक धर्म स्थल का सेवादार है। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story