बीकानेर रेल मंडल पर राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित, एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर रेल मंडल पर राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित, एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ


बीकानेर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बीकानेर रेल मंडल पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के उनके संकल्प को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने, राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रेलकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम के माध्यम से बीकानेर मंडल के रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इन गतिविधियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, शांति एवं प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story