कांग्रेंस की तुष्टिकरण नीति को जनता जानती है, जपाब देगी : त्रिपाठी

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेंस की तुष्टिकरण नीति को जनता जानती है, जपाब देगी : त्रिपाठी


जोधपुर, 21 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी से उत्तरप्रदेश पूर्वांचल के विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांगे्रस ने राजस्थान में तुष्टिकरण की नीति अपना कर काम किया है। उन्होंने जालोरी गेट और जयपुर बम ब्लास्ट के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। वे आज जोधपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

त्रिपाठी ने कहा कि राजस्थान की कांगे्रस सरकार ने तुष्टिकरण से राज किया है। आज राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। गहलोत केेंद्र सरकार की योजनाओ का नाम बदल कर नई नई घोघणाएं कर रहे है।

डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि आयुष्कमान योजना में राजस्थान में कितने लोगों को लाभ पहुंचा है पर कहा कि योजना पूरे भारतवर्ष के लिए राजस्थान देश से बाहर नहीं है। आज तुष्टिकरण के कारण यह सरकार चलने वाली नहीं है। जनता ने पहचान लिया है और वह इसे उखाड़ देगी। वे यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन के साथ ही बुधवार को योगी आदित्यनाथ की यात्रा पर जोधपुर आए हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

Share this story