वेदों से विज्ञान तक: विकसित भारत के मार्ग पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 16 अप्रेल को
अजमेर, 11 अप्रेल(हि.स.)। भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत को आधुनिक भारत के विकास के साथ जोड़ने के उद्देश्य से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर का वैदिक वाङ्मय संकाय द्वारा 16 अप्रैल को प्रातः 11 बजे बृहस्पति भवन स्थित स्वराज सभागार में “वेद, वेदांग और विकसित भारत” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल करेंगे।
संगोष्ठी संयोजक एवं संकायाध्यक्ष वैदिक वांग्मय संकाय प्रो सुभाष चन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत के वैदिक वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे, जो अपने व्याख्यान में वेदों और वेदांगों की वैज्ञानिकता, उनके दार्शनिक आयामों तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डालेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

