राज्यपाल बागडे ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दी शुभकामनाएं
Nov 15, 2026, 17:00 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की स्थापना के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
बागडे ने कहा कि यह दिवस लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की स्वतंत्रता और ज़िम्मेदारियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस से ही लोकतंत्र सुदृढ़ होता है। उन्होंने लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

