अलवर में राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आगाज, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

WhatsApp Channel Join Now
अलवर में राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आगाज, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव


अलवर में राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आगाज, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव


अलवर, 15 नवंबर (हि.स.)। अलवर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में रविवार को द्वितीय राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस 'नेशनल अलवर फिजियोकॉन-2026' सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया। अलवर एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से आए फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में आधुनिक उपचार तकनीकों, चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और मरीजों की बेहतर रिकवरी में फिजियोथैरेपी की भूमिका पर चर्चा हुई।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि फिजियोथैरेपी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। नई तकनीकों और वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को तेजी से राहत मिल रही है। मरीजों के उपचार और बेहतर रिकवरी में फिजियोथैरेपिस्ट्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि अलवर के लिए यह गर्व की बात है कि लगातार दूसरे वर्ष देशभर के प्रतिष्ठित फिजियोथैरेपिस्ट्स एक मंच पर एकत्रित हुए हैं। ऐसे राष्ट्रीय आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों को अपने अनुभव, शोध और ज्ञान साझा करने का अवसर देते हैं। साथ ही नई तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों का लाभ आम मरीजों तक पहुंचाने में भी सहायक होते हैं।

जूली ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान निरंतर विकसित हो रहा है। अब उपचार केवल दवाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और विशेषज्ञों के समन्वित प्रयासों से मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। दवा और दुआ के साथ आधुनिक फिजियोथैरेपी तकनीक मरीजों की रिकवरी को अधिक प्रभावी और तेज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी केवल शारीरिक तकलीफों से राहत देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को दोबारा आत्मनिर्भर बनाकर सामान्य जीवन में लौटने में मदद करती है। इस क्षेत्र में हो रहे शोध, नवाचार और तकनीकी विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने नए शोध, शोधपत्रों, नवीन विचारों और आधुनिक उपचार तकनीकों पर विचार-विमर्श किया। जूली ने विश्वास जताया कि सम्मेलन में होने वाली चर्चाएं और शोध भविष्य में मरीजों के उपचार को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने में उपयोगी साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि अलवर अब अपनी औद्योगिक और ऐतिहासिक पहचान के साथ चिकित्सा एवं शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर के फिजियोथैरेपी सम्मेलन का आयोजन जिले की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला कदम है।

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा, डॉ. एससी मित्तल, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. स्नेह साइवाल, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. संदीप सैनी, डॉ. अनुराधा गोयल, डॉ. मनमोहन शर्मा, डॉ. हरबंस माथुर, डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. निकिता, डॉ. गौतम, डॉ. अंकित, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. रवि महलावत सहित देशभर से आए चिकित्सक एवं शोधार्थी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कहा कि फिजियोथैरेपी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी बन गई है। नई तकनीकों और वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों से मरीजों की रिकवरी अधिक प्रभावी और तेज हो रही है। ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन चिकित्सा विशेषज्ञों को अपने अनुभव और शोध साझा करने का मंच देते हैं, जिसका लाभ अंततः आम मरीजों तक पहुंचता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story