राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता 15 से
जोधपुर, 12 नवम्बर (हि.स.)। एचएच महाराजा गजसिंह फाउंडेशन पोलो ग्राउंड पाबूपुरा में 15 से 18 नवंबर तक महाराजा जोधपुर सीनियर, युवराज जोधपुर जूनियर और राज भंवर सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष साइकिल पोलो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें देशभर के राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
छह बार के विश्व विजेता पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट एमएल नायक ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्व विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। राज मारवाड़ खेल महोत्सव फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि शिवराज सिंह के मार्गदर्शन में पिछले तीन माह से तैयारियां चल रही हैं।
राज मारवाड़ के सह संस्थापक राजेन्द्र कुमार गुर्जर और भानु प्रताप सिंह चौहान ने शहरवासियों से प्रतियोगिता देखने की अपील की। मुख्य सचिव मनोज मालानी ने बताया कि तीनों वर्गों के विजेताओं को रनिंग ट्रॉफी तथा विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को सिल्वर कोटेड प्लेट्स और मेडल देकर सम्मानित किया
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

