नहर के गणेश जी मंदिर में मनेगा अन्नकूट महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
नहर के गणेश जी मंदिर में मनेगा अन्नकूट महोत्सव


जयपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित माउंट रोड स्थित श्री नहर के गणेश जी महाराज मंदिर में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। दीपावली के उपलक्ष्य में दक्षिणावर्ती सूंड एवं दक्षिणाभिमुख श्री नहर के गणेश जी महाराज की कृपा से आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

मंदिर महंत पं. जय शर्मा और युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि इस

महोत्सव के तहत बुधवार शाम 5 बजे से भगवान श्री नहर के गणेश जी महाराज की अन्नकूट झांकी के दर्शन शुरू होंगे। इसके बाद शाम 7:15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसादी वितरण की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सायंकालीन आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें भजनों के माध्यम से गणपति महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए उनकी आराधना की जाएगी।

मंदिर महंत पं. जय शर्मा और युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर पहुंचकर गणपति महाराज की अन्नकूट झांकी के दर्शन करने, प्रसादी ग्रहण करने और भजन संध्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778350 Articles

Share this story