मैसूरू-अजमेर-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में हाेगा संचालन

WhatsApp Channel Join Now
मैसूरू-अजमेर-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में हाेगा संचालन


जयपुर, 03 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए मैसूरू-अजमेर-मैसूरू साप्ताहिक नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 16281, मैसूरू-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 05 सितम्बर से मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को 08.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 04.35 बजे अजमेर पहंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16282, अजमेर-मैसूरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 07 सितम्बर से अजमेर से प्रत्येक सेामवार को 18.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 19.00 बजे मैसूरू पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कृष्णराजनगर, होले नरसीपुर, हासन, अरसीकेरे, कडूर, चिकजाजूर, दावणगेरे, कोट्टरू, तुगभद्रा डैम, कोप्पल, गदग, हुबली, धारवाड, लोंडा, बेलागावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, लोनंद, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर व नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 18 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story