रंगत में आने लगी सर्दी, 15 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे

WhatsApp Channel Join Now
रंगत में आने लगी सर्दी, 15 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे


जयपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी परवान पर आने लगी है। प्रदेश के 15 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 1.5 डिग्री के साथ माउंट आबू की रात सबसे सर्द रही। शेखावाटी और उसके आस-पास के इलाकों में भी तेज सर्दी का असर देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, अलवर, चित्तौडग़ढ़, चूरू, डबोक, पिलानी, सीकर, वनस्थली, सिरोही, फतेहपुर, करौली, झुंझुनूं, माउंट आबू, नागौर और लूणकरणसर का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह मौसम साफ रहने और पारे में गिरावट की संभावना जताई है। प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर में भी अब सर्दी तेज होने लगी है। मंगलवार रात जयपुर के पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में बुधवार को भी दिनभर हल्की हवाएं चली। इससे पारे में और गिरावट आने की संभावना है। जयपुर का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गय। जयपुर के दिन के पारे में भी मामूली गिरावट देखी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783219 Articles

Share this story