राजस्थान में आज फिर सक्रिय होगा मानसून, नौ जिलों में यलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में आज फिर सक्रिय होगा मानसून, नौ जिलों में यलो अलर्ट


राजस्थान में आज फिर सक्रिय होगा मानसून, नौ जिलों में यलो अलर्ट


जयपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम साफ रहा। गुरुवार को अधिकांश शहरों में दिनभर तेज धूप खिली रही, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य के 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिलानी में दिन का सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 24 सितंबर तक प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।

हालांकि पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का दौर चलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम में बदलाव के प्रति सतर्क रहने का संकेत दिया है।

मानसून की दोबारा सक्रियता से प्रदेश के बारिश की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रों में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि बारिश का प्रभाव जिलेवार अलग-अलग रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story