ओटीआर में संशोधन कर आवेदन संशोधित करने का 24 से 30 सितंबर तक अवसर

WhatsApp Channel Join Now
ओटीआर में संशोधन कर आवेदन संशोधित करने का 24 से 30 सितंबर तक अवसर


अजमेर ,23 सितंबर(हि.सं.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2026 तथा प्राध्यापक- विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2026 अंतर्गत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन करने के लिए 24 से 30 सितंबर 2026 तक का अवसर दिया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि ओटीआर प्रोफाइल संबंधी प्रविष्टियों में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थी को सर्वप्रथम ओटीआर प्रोफाइल में संशोधन करना होगा, उसके पश्चात् ही आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा- 2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 तथा प्राध्यापक- विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2026 का आयोजन 8 दिसंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हित में सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story