उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

WhatsApp Channel Join Now
उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी


अजमेर, 7 अप्रेल (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के प्रश्न पत्र प्रथम एवं द्वितीय की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा का आयोजन 5 एवं 6 अप्रेल 2026 को किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 अप्रेल 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट कर सकेंगे। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट की जाएगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story