सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती पांच विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

WhatsApp Channel Join Now
सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती पांच विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी


अजमेर,6 नवम्बर(हि.सं.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा - 2025 के अंतर्गत सहायक निदेशक - डीएनए डिवीजन, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- केमिस्ट्री, नारकोटिक्स डिवीजन तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा - 2026 के तहत वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- फिजिक्स, टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 नवंबर 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट की जा सकेगी। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षाओं में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story