विधायक ने की रात्रि चौपाल, सुनी जन समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
विधायक ने की रात्रि चौपाल, सुनी जन समस्याएं


चित्तौड़गढ़, 10 मई (हि.स.)। प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की और से योजनाओ के एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए चलाया जा रहा ग्राम रथ शाम ग्राम सेमलपुरा पहुंचा। यहां विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में रात्रि चाैपाल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।

विधायक आक्या ने कहा की भाजपा नेतृत्व वाली भजनलाल शर्मा सरकार ने महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगारन्मुख कार्यक्रम, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। सड़क, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण आधारभुत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली है। इन सवा दो वर्षो में समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विकास की गंगा प्रवाहित की जा रही है। समूचे विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है।

विधानसभा रथ प्रभारी लादूलाल तेली ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वैन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। रथ के ग्राम में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर, बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़ रामेश्वर धाकड़, प्रहलाद तैली, रामसिंह सिसोदिया, कैलाश गिरी, रतन धाकड़, भगवानलाल धाकड़, श्यामलाल धाकड़, हस्तीमल धाकड़, सत्यनारायण मीणा, भैरू साहू, कमलेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story