नगर निगम में केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल लिफ्ट में फंसे

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम में केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल लिफ्ट में फंसे


जोधपुर, 26 नवम्बर (हि.स.)। नगर निगम में गुरुवार सुबह मंत्री जोगाराम पटेल लिफ्ट में फंस गए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया। वे नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बोर्ड बैठक में शामिल होने गए थे। हालांकि जब उनसे पूछा तो वे बोले कि ऐसा कुछ भी नहीं था, किसी ने गलत बताया। लिफ्ट में फंसा नहीं था, ये जरूर है कि धीरे चल रही थी। लेकिन, उन्होंने कहा कि लिफ्ट को मेंटेनेंस की जरूरत है।

मंत्री जोगाराम सुबह बैठक में शामिल होने के लिए तीसरी मंजिल पर जा रहे थे। लिफ्ट में उनके साथ ही करीब 15 लोग सवार थे। इस दौरान लिफ्ट पहली मंजिल पर ही रुक गई। मंत्री के लिफ्ट में फंसने का पता चलते ही हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में टेक्निशियन को बुलाया गया। करीब 15 मिनट बाद वे बाहर निकले। फिर दूसरी लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story