मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को
जयपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। देशस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 की ओर से आयोजित समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कार, दो स्कूटी और लाखों रुपए की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर नई कार और स्कूटी का प्रदर्शन भी किया गया।
इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक निदेशक पवन टांक ने बताया कि जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को वैशाली नगर स्थित गांधी पथ के रोसाडो लग्जरी लॉन्ज में सुबह 10 बजे से होंगे। इसमें जयपुर सहित राजस्थान और देशभर की वे युवतियां भाग ले सकेंगी, जो मॉडलिंग को अपना करियर बनाना चाहती हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के साथ भारतीय सौंदर्य और प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिसंबर में दिल्ली रोड स्थित अनंता रिसोर्ट में होगा। इसमें देशभर से चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। विजेताओं को कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पवन टांक ने कहा कि बड़े पुरस्कारों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रतिभागी से शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक मॉडल्स इंस्टाग्राम अकाउंट @indiaglam_org या व्हाट्सऐप नंबर 9829033530 पर नि:शुल्क पंजीकरण करवा सकती हैं। पंजीकरण के बाद चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ग्रूमिंग विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। टैलेंट राउंड, ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन, शारीरिक गतिविधियों, फिटनेस और खेलों के माध्यम से उनकी प्रतिभा परखी जाएगी। इसके बाद उन्हें फाइनल मुकाबले के लिए तैयार किया जाएगा।
ग्रैंड फिनाले में चयनित प्रतिभागियों में से न्यू ईयर 2027 की पहली मिस इंडिया ग्लैम को ताज पहनाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर सब-टाइटल भी दिए जाएंगे। प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को फिल्मों, म्यूजिक एल्बम, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज में अवसर देने की योजना है। फाइनलिस्ट के साथ वर्ष 2027 का कैलेंडर शूट भी किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में जाने-माने फैशन डिजाइनरों के परिधानों का संग्रह भी प्रदर्शित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

