मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन में 1600 से अधिक युवतियों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन में 1600 से अधिक युवतियों ने दिखाई प्रतिभा


जयपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। राजधानी जयपुर में रविवार को गांधी पथ स्थित रोसाडो क्लब एंड लाउंज में देश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पहला जयपुर ऑडिशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। ऑडिशन में फ्यूचर मॉडल्स ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी मॉडलिंग प्रतिभा, व्यक्तित्व और रैंप वॉक का प्रदर्शन किया। इस ऑडिशन की खास बात यह रही कि इसमें 1600 से अधिक फीमेल कैटेगरी की मॉडल्स ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनंता रिसॉर्ट द्वारा प्रस्तुत इस आयोजन को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पवन टांक के निर्देशन एवं नेतृत्व में किया गया, जबकि शो डायरेक्टर कीर्ति टांक और को-डायरेक्टर श्रीमती ज्योति टांक ने आयोजन की व्यवस्थाओं और ऑडिशन प्रक्रिया को दिशा दी।

मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर पवन टांक, आयोजक कीर्ति टांक और को डायरेक्टर ज्योति टांक ने बताया कि इस सीजन के माध्यम से फैशन और ग्लैमर की दुनिया में नए टैलेंट को मंच प्रदान करने के साथ ही प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया जाएगा। आज के ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों के लिए ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था। जयपुर सहित आस पास के क्षेत्रों से 18 से 25 वर्ष की युवतियों ने इस ऑडिशन में भाग लिया।

उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही वाइल्डकार्ड ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जो पार्टिसिपेंट्स फर्स्ट ऑडिशन से वंचित रह गए हैं, उनको भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस पेजेंट में शुरू से अंत तक किसी भी प्रतिभागी से किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है।

इस ऑडिशन में जूरी पैनल में फैशन कोरियोग्राफर राहुल शर्मा, को-डायरेक्टर ज्योति टांक, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान प्रीति सचदेवा, मिस इंडिया ग्लैम की ब्रांड एम्बेसडर सौम्या गुप्ता, मिस ग्लैम राजस्थान की ब्रांड एम्बेसडर कामना राजपुरोहित एवं मिस इंडिया ग्लैम एमराल्ड 2026 हर्षिता वर्मा सहित पूर्व विजेताओं ने पार्टिसिपेंट्स के टैलेंट को परखा। जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, रैंप वॉक और मॉडलिंग स्किल्स के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में फर्स्ट इंडिया के सीएमडी जगदीश चंद्र, मंदाकिनी साड़ीज के ओनर प्रशांत पोद्दार और एसकेजे ज्वेलर्स के ऑनर संजय जोशी की उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस पेजेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए प्रतिभागी 7014190271 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं और इंस्टाग्राम हैंडल @indiaglam_org को फॉलो कर अपडेट्स ले सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785425 Articles

Share this story