मिस डेजर्ट राजस्थान सेमीफाइनल में टॉप-27 फाइनलिस्ट चयनित

WhatsApp Channel Join Now
मिस डेजर्ट राजस्थान सेमीफाइनल में टॉप-27 फाइनलिस्ट चयनित


जयपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘मिस डेजर्ट राजस्थान’ के सेमीफाइनल राउंड में टॉप-27 फाइनलिस्ट मॉडल्स का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और फैशन इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजक अरुण कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार गंगवाल और अमित कुमार खंडेलवाल ने बताया कि इस सीजन में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 380 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे। कई चरणों और कड़े मुकाबले के बाद इनमें से 27 मॉडल्स ने फाइनल में जगह बनाई है। शो की मेंटोर कोनिका आर्या के अनुसार प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड एंट्री का विकल्प अभी भी खुला है, जिससे नई प्रतिभाओं को खुद को साबित करने का एक और मौका मिल रहा है। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता को ‘मिस डेजर्ट राजस्थान’ का खिताब और 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।प्रतियोगिता में जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, सीकर और भरतपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

सेमीफाइनल में जज के रूप में रजनीश जैन और रजनीश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर दीपक अग्रवाल, दयाल सोनी, पलक बंसल, कशिश लाखन, ज्योति भारद्वाज और दीपिका शेखावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह ब्यूटी पेजेंट उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छुक युवतियों के लिए नए अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story