संस्कृति और ग्लैमर का संगम

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृति और ग्लैमर का संगम


मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले 28 को

जोधपुर, 22 जून (हि.स.)। राजस्थान की संस्कृति, सौंदर्य, आत्मविश्वास और आधुनिक ग्लैमर को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाला प्रतिष्ठित फैशन एवं ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न शहरों से चयनित 40 प्रतिभागी अपने हुनर, व्यक्तित्व और रैंप वॉक का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन का ग्रैंड फिनाले 28 जून को राज बाग (ट्री हाउस राज बाग) जोधपुर में आयोजित होगा।

इस मेगा फैशन शो का आयोजन मीरा प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के भारत दयानी एवं एचपीसीएल जोधपुर के गणेशी लाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। ज्वेलरी पार्टनर हेमंत डिगलानी प्रतिभागियों को आकर्षक आभूषणों से सजाएंगे, जबकि प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर कबीर पाहुजा द्वारा डिज़ाइन किए गए विशेष परिधानों में प्रतिभागियां रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी।

वहीं संपूर्ण मेकओवर और मेकअप की जिम्मेदारी गीतांजलि सैलून द्वारा निभाई जाएगी। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक, आकर्षक फैशन राउंड, टैलेंट प्रदर्शन और मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story