दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस: बांदीकुई एवं दौसा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

WhatsApp Channel Join Now
दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस: बांदीकुई एवं दौसा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन


जयपुर, 07 जुलाई (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा परिचालनिकी कारणों से दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का मार्ग के बांदीकुई एवं दौसा स्टेशनो पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19726,दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13 जुलाई को दरभंगा से प्रस्थान करेगी वह बांदीकुई स्टेशन पर परिवर्तित समय 06:38 बजे आगमन व 06:40 बजे प्रस्थान एवं दौसा स्टेशन पर परिवर्तित समय 07:15 बजे आगमन व 07:17 बजे प्रस्थान करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story