महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में स्थापित हो रहा 300 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट

WhatsApp Channel Join Now
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में स्थापित हो रहा 300 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट


बीकानेर, 13 नवंबर (हि.स.)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर हरित और स्वच्छ ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रहा है जिसके लिए कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिष्नोई के अथक प्रयासों एवं निरंतर पहल सेे राजस्थान सौर ऊर्जा निगम के माध्सम से परिसर में निर्मित भवनों की छतों पर 300 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट पूर्णतः निःशुल्क स्थापित किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिष्नोई ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय के संसाधनों को दीर्घकालिक रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि आगामी 25 वर्षों तक निर्बाध और किफायती हरित ऊर्जा मिलने से बिजली बिलों में जो भारी आर्थिक बचत होगी अर्थात इस सोलर प्लांट से विश्वविद्यालय की बिजली खपत पर लगभग 25 लाख रूपये की सालाना बचत होगी एवं 25 वर्षाें में लगभग कुल 6 करोड़ रूपये की बचत होगी, उसका उपयोग विश्वविद्यालय को हरा-भरा बनाने में, विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों और शोध सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।

विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि इस परियोजना में प्लांट की स्थापना के साथ-साथ आगामी 25 वर्षों तक इसका संपूर्ण रखरखाव (मेंटेनेंस) भी संबंधित वेंडर (एजेंसी) द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। कुलगुरु द्वारा राज्य सरकार और सौर ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों के साथ किए गए निरंतर संवाद एवं समन्वय के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिली है। परिसर में स्थापित 300 किलोवाट क्षमता के इस प्लांट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिससे विश्वविद्यालय के मासिक विद्युत व्यय में भारी कमी आएगी।

विश्वविद्यालय सम्पदा अधिकारी कुलदीप जैन के अनुसार यह परियोजना विश्वविद्यालय परिसर को ग्रीन कैंपस की ओर बड़ा कदम साबित होगी जिससे परिसर में कार्बन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा और विश्वविद्यालयएक आदर्श ‘‘ग्रीन कैंपस’’ के रूप में विकसित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story