स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को एमजीएसयू में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

WhatsApp Channel Join Now
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को एमजीएसयू में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश


बीकानेर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) के पाठ्यक्रमों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल ने बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए यह निर्णय लिया है।

विधायक व्यास ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश देने की अनुशंसा की थी। विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। निर्णय पर जिले के खिलाड़ियों ने आभार जताते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही, युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story