मेट्रो पुलिस ने 15 लाख रुपए के 35 गुमशुदा मोबाइल लौटाए

WhatsApp Channel Join Now
मेट्रो पुलिस ने 15 लाख रुपए के 35 गुमशुदा मोबाइल लौटाए


मेट्रो पुलिस ने 15 लाख रुपए के 35 गुमशुदा मोबाइल लौटाए


जयपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर मेट्रो रेल थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 15 लाख रुपए कीमत के 35 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से राजस्थान के विभिन्न जिलों से इन मोबाइलों को ट्रेस किया। जिसके चलते शुक्रवार को मेट्रो पुलिस कार्यालय में पीड़ितों को उनके मोबाइल वापस सौंपे गए।

पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो रेल सुशील कुमार के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त संजय कुमार आर्य के सुपरविजन में थानाधिकारी मंजू तंवर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने सितंबर 2026 के दौरान गुमशुदा मोबाइलों के आईएमईआई नंबरों के आधार पर तलाश कर यह सफलता हासिल की।

थानाधिकारी मंजू तंवर के अनुसार बरामद मोबाइल मुख्य रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और श्रमिकों के थे। लंबे समय से खोए मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राजबहादुर सिंह तथा कांस्टेबल सुनील कुमार, रमेशचंद, संतोष कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद उमेर, मुकेश कुमार और डीसीपी मेट्रो कार्यालय के कांस्टेबल नारायण लाल शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story