विश्व हृदय दिवस पर बीकानेर से संदेश : दिल की हर धड़कन अनमोल, थोड़ी सी सावधानी बचा सकती है जीवन

WhatsApp Channel Join Now
विश्व हृदय दिवस पर बीकानेर से संदेश : दिल की हर धड़कन अनमोल, थोड़ी सी सावधानी बचा सकती है जीवन


बीकानेर, 29 सितंबर (हि.स.)। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल, पीबीएम अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओर मंगलवार को से जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम “डोंट मिस ए बीट” के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को संदेश दिया।

हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू नाहटा ने आमजन से स्वस्थ हृदय के लिए जाे मूल बिंदु बताए उनमें संतुलित एवं पोष्टिक आहार जिसमें सब्जी एवं फल की मात्रा प्रचुर हो तथा स्टोर्ड एवं जंक फूड से बचना, शारीरिक श्रम जिसमें नियमित भ्रमण, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम व्यायाम तथा योगा एवं प्रणायाम करना, तम्बाकू और धूम्रपान, मदिरापान से दुर रहना, क्याेंकि ये रक्त वाहिनियों को संकुचित करके हार्ट अटैक को न्यौता देती है, रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा तथा ब्लड कॉलेस्ट्रॉल स्तर पर पूर्ण नियंत्रण रखना, मानसिक तनाव को कम करना व सकारात्मक सोच के साथ जीवन निर्वाह करें इसके लिए ध्यान मेडिटेशन की आदत डालना जिससे हार्ट का ऑटोनोमी तंत्रिका तंत्र हार्ट की धड़कन को नियमित रखी जा सकती है।

डॉ. दिनेश चौधरी ने हृदय रोग से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले से हृदय रोग का उपचार ले रहे मरीज चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाओं और नियमित फॉलोअप में लापरवाही न बरतें।

कार्यक्रम में डॉ. सुनील बुडानिया, डॉ. राम गोपाल कुमावत, डॉ. रतन लाल रांका तथा डॉ. राजवीर बेनीवाल, डॉ. नुमान आरिफ ने भी हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की समन्वयक एवं डायटिशियन डॉ. मीनाक्षी जाखड़ ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आहार संबंधी भ्रामक जानकारियों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों सहित आमजन को खान-पान में बड़ा बदलाव करने से पहले योग्य चिकित्सक अथवा आहार विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story