रैली, शपथ एवं व्याख्यान से दिया जल संरक्षण का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
रैली, शपथ एवं व्याख्यान से दिया जल संरक्षण का संदेश


ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह: जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

जोधपुर, 03 नवम्बर (हि.स.)। मिशन लाइफ के अंतर्गत आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को जल संरक्षण की थीम पर महाविद्यालयों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। शहीद गोरखनाथ वीर चक्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओसियां तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय, ओसियां के संयुक्त तत्वावधान में रैली, योगाभ्यास, शपथ ग्रहण एवं विषयगत व्याख्यानों के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली का संदेश दिया गया।

ओसियां में आयोजित रैली के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व एवं पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने तथा जल संसाधनों के संरक्षण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जैव संरक्षण विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए। इनके माध्यम से जल संसाधनों एवं जैव विविधता के संरक्षण का महत्व समझाते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जल संरक्षण को दैनिक आदतों से जोडऩे तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया। संयुक्त आयोजन के दौरान योगाभ्यास भी किया गया। इसके माध्यम से नियमित शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन लाइफ की भावना के अनुरूप स्वास्थ्य के प्रति सजगता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालामंड में भी अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को टिकाऊ खाद्य प्रणाली की थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से सतत जीवनशैली, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story