नगर निकाय आम चुनाव-2026 रक्तदान से दिया मतदान का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
नगर निकाय आम चुनाव-2026 रक्तदान से दिया मतदान का संदेश


जोधपुर, 02 सितम्बर (हि.स.)। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जन-सहभागिता बढ़ाने, शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने तथा विशेषकर युवा एवं नवीन मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं स्वीप प्रकोष्ठ, जोधपुर द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में बुधवार को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत रक्तदान भी करेंगे, मतदान भी करेंगे थीम पर एक दिवसीय वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व को मतदान जैसे लोकतांत्रिक कर्तव्य से जोड़ते हुए आमजन, विशेषकर युवाओं एवं नवीन मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संदेश दिया गया कि जिस प्रकार रक्तदान मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उसी प्रकार प्रत्येक मतदाता का एक मत सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story