पारे में उतार-चढ़ाव, फतेहपुर की रात सबसे सर्द

WhatsApp Channel Join Now
पारे में उतार-चढ़ाव, फतेहपुर की रात सबसे सर्द


जयपुर, 1 दिसंबर (हि.स.)। प्रदेश के पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। प्रदेश के 9 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 6.5 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे आगामी दिनों में पारे में और गिरावट आने की संभावना है। जयपुर में सोमवार को भी हल्के बादल नजर आए और हवाएं भी चली। इससे जयपुर के दिन के पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के अलावा पिलानी का न्यूनतम तापमान 7.2, चूरू का 7.4, श्रीगंगानगर का 7.8, अलवर का 8, सीकर का 8.5, नागौर का 8.8, झुंझुनूं का 9.3 और दौसा का 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट होने तथा 2 से 4 दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story