मिट्टी के दीये खरीदकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
मिट्टी के दीये खरीदकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश


बीकानेर, 06 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर के बाजार में अलग अंदाज में नजर आए। पंचशती सर्किल पहुंचे मेघवाल ने एक दुकान से मिट्टी के दीये खरीदे और आमजन को प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का संदेश दिया।

मेघवाल ने कहा कि दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि उन कारीगरों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का अवसर भी है, जो दिन-रात मेहनत कर मिट्टी के दीये और अन्य पारंपरिक उत्पाद तैयार करते हैं। स्थानीय कारीगरों और छोटे दुकानदारों से खरीदारी करने पर उनकी आजीविका को सहारा मिलता है और उनके परिवारों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिलता है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्वदेशी वस्तुएं अपनाकर छोटे व्यापारियों तथा कारीगरों का सहयोग करें। मेघवाल ने बाजार से मिट्टी के दीयों के साथ दीपावली से जुड़ा अन्य सामान भी खरीदा। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने बीकानेरवासियों को पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story