मुख्यमंत्री के मेघासर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री के मेघासर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा


बीकानेर, 11 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित मूर्ति अनावरण एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, श्याम पंचारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी बीकानेर महिमा कसाना, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शैलजा पांडे ने कार्यक्रम में आने वाले आमजन की सुविधा के लिए विभागवार तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हवा, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने भी अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story