महापौर पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक 25 सितम्बर को

WhatsApp Channel Join Now
महापौर पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक 25 सितम्बर को


जयपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष (महापौर) पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक 25 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को सभासद भवन, नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर में आयोजित की जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार अध्यक्ष/महापौर पद के लिए मतदान प्रातः 10 बजे से मध्याह्न पश्चात् 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत पश्चात् मतगणना की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी, महापौर एवं उप महापौर आशीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी, चाहे वह निर्वाचित सदस्य हो अथवा नहीं, बैठक में उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना देखने का हकदार होगा। हालांकि, मतदान केवल निर्वाचित सदस्य ही कर सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story