एमबीएम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह गुरुवार को, राज्यपाल आएंगे

WhatsApp Channel Join Now
एमबीएम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह गुरुवार को, राज्यपाल आएंगे


जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। एमबीएम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 19 मार्च को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

एमबीएम के जनसंपर्क अधिकारी कमलेश कुम्हार ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियां एवं इस उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे। तीसरे दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए कुलगुरु प्रो. अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कुलगुरु प्रो. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की 539, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) की 28, मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई) की 42, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 31, पीएचडी की 5 सहित कुल 645 उपाधियों का वितरण राज्यपाल द्वारा विद्यार्थियों को किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) के 13, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) का 1, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) का 1 गोल्ड मेडल सहित कुल 15 गोल्ड मेडल्स का वितरण भी किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story