विहिप मातृशक्ति का तीन दिवसीय शिक्षक अभ्यास वर्ग संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
विहिप मातृशक्ति का तीन दिवसीय शिक्षक अभ्यास वर्ग संपन्न


जयपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद् मातृशक्ति का तीन दिवसीय शिक्षक अभ्यास वर्ग विद्याधर नगर स्थित उत्सव भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 3 अप्रैल को प्रातः 10 बजे हुआ, जिसमें क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में लोकसभा में पारित नारी शक्ति अधिनियम की जानकारी देते हुए महिलाओं को इसकी विशेषताओं से अवगत कराया गया। समापन सत्र में मातृशक्ति केंद्रीय सह संयोजिका सुमन, क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा, प्रांत संयोजिका सुजाता पारीक एवं प्रांत मंत्री राधेश्याम ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

केंद्रीय सह संयोजिका सुमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त बहनें अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य महिलाओं को जागरूक करें, जिससे समाज में नारी शक्ति और अधिक संगठित एवं सशक्त हो सके। उन्होंने आत्मविश्वास, संस्कार और संगठनात्मक अनुशासन को सशक्तिकरण का आधार बताया।

क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा ने बताया कि यह अभ्यास वर्ग महिलाओं को संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अभ्यास वर्ग की पदाधिकारी शोभा गुप्ता के अनुसार, जयपुर प्रांत के 24 जिलों से लगभग 100 महिलाओं ने इसमें सहभागिता की तथा विभिन्न प्रांतीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story