हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग : आठ दमकलों ने मिलकर दो घंटे में पाया काबू

WhatsApp Channel Join Now
हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग : आठ दमकलों ने मिलकर दो घंटे में पाया काबू


हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग : आठ दमकलों ने मिलकर दो घंटे में पाया काबू


जोधपुर, 04 सितम्बर (हि.स.)। शहर के बोरानाडा स्थित पेप्सी तिराहा से आगे एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में सुबह आग लग गई। आग से लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। आठ दमकलों ने दस बारह फेरे कर दो घंटे में इस आग पर काबू पाया। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

बासनी फायर स्टेशन के प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि बोरानाडा स्थित पेप्सी फैक्ट्री के आगे एक हैण्डीक्राफ्ट की फैक्ट्री आई है, जिसका मालिक संजय भाटी है। सुबह सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लगी है। इस पर बासनी से 2, शास्त्रीनगर 2, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 1, बोरानाडा से दो और नागौरी गेट से एक गाड़ी को वहां बुलाया गया। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर दमकलों को दो- दो फेरे तक करने पड़े।

प्रभाारी प्रशांत सिंह के अनुसार आग को काबू करने में तकरीबन दो घंटे लगे। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। अग्रिम पड़ताल जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story