सामूहिक विवाह अक्षय तृतीय बीस को, शगुन के नारियल भेजे

WhatsApp Channel Join Now
सामूहिक विवाह अक्षय तृतीय बीस को, शगुन के नारियल भेजे


जोधपुर, 15 अपै्रल (हि.स.)। श्री नारायण सेवा समिति मण्डोर का ग्यारहवां सामूहिक विवाह अक्षय तृतीय पर बीस अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस मांगलिक कार्यक्रम का विधिवत श्री गणेश आज सभी जोड़ों को नारियल भेजकर किया गया।

कार्यक्रम संयोजक हेमसिंह सांखला ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत के रूप में आज लॉ कॉलेज मण्डोर के पीछे एसबी होटल एण्ड गार्डन में वैवाहिक नारियल भेजने का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में वधु पक्ष के परिजनों, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नारियल भिजवाने का कार्य पंडित हनुमान प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सांवलसिंह सांखला द्वारा की गई। समिति अध्यक्ष सांवलसिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम बीस अप्रैल को सुबह 8.15 बजे गणेश पूजा के साथ शुरू हो जाएगा। वधु बन्दोलिया नौ बजे, बारात स्वागत 11 बजे, आशीर्वाद समारोह दोपहर एक बजे, सम्मान समारोह 1.30 बजे, पाणिग्रहण संस्कार दो बजे और विदाई शाम 6.15 बजे होगी। बारातें शिव मंदिर प्रांगण खोखरिया बेरा पाल से रवाना होकर विवाह स्थल एसबी होटल एण्ड गार्डन में सुबह 11 बजे नाचते-गाते पहुंचेगी, जिनका द्वार पर ही तोरण की रस्म अदा की जाएगी। संस्था के सह संयोजक सुखसिंह कच्छवाहा एवं रणजीतसिंह गहलोत ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज का पावन सानिध्य रहेगा।

मीडिया प्रभारी जगदीश देवड़ा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सांवलसिंह सांखला, हरिसिंह चौधरी, गोपालसिंह गहलोत, मनोहरसिंह संाखला, सुखसिंह कच्छवाहा, रणजीतसिंह गहलोत, श्रवणसिंह गहलोत, भंवरचंद सोलंकी, मोहनसिंह गहलोत, कल्याणसिंह सांखला, डॉ. युधिष्ठिरसिंह भाटी, प्रेमसिंह गहलोत, रमेशचन्द्र गहलोत, बलवीरसिंह भाटी, राकेश सांखला, जवरीलाल भाटी, मुकेश गहलोत, लीलावती भाटी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story