मरुधर एक्सप्रेस 11 दिन और परिवर्तित समय से चलेगी

WhatsApp Channel Join Now
मरुधर एक्सप्रेस 11 दिन और परिवर्तित समय से चलेगी


जोधपुर, 02 दिसम्बर (हि.स.)। रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर होने के कारण मरुधर एक्सप्रेस आगामी 11 दिनों तक और परिवर्तित समयानुसार संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन यार्ड में कॉनकोर्स (फेज-2) निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक के चलते ट्रेन संख्या 14854/14864/14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस को पहले से ही 9 नवंबर से अपने निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे के स्थान पर लगभग 3 घंटे विलंब से रवाना किया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस ट्रेन का यह परिवर्तन 13 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। ब्लॉक अवधि पूरी होते ही ट्रेन पुन: अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर चलने लगेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story