मरुधर एक्सप्रेस के रवानगी समय में आंशिक बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
मरुधर एक्सप्रेस के रवानगी समय में आंशिक बदलाव


जोधपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन से संचालन समय में 14 अप्रैल से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। अब यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से शाम 5.10 बजे प्रस्थान करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 14853/14863/14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 14 अप्रैल से वाराणसी स्टेशन पर शाम 5 बजे आगमन कर 5.10 बजे प्रस्थान करेंगी।

अब तक ट्रेन का वाराणसी स्टेशन पर आगमन का समय शाम 4.45 व प्रस्थान का 4.50 निर्धारित था। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story